फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: गरीब परिवारों को प्लाॅट देने के लिए शहर में नहीं पूरी जमीन

Wed, 12 Jun 2024 01:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। मुख्यमंत्री शहरी विकास योजना के तहत बीपीएल परिवारों को प्लॉट देने के लिए पर्याप्त जमीन नहीं है। 11 हजार 151 लोगों ने आवेदन कर प्लाॅट व 3,970 लोगों ने फ्लैट मांगे हुए हैं, जबकि 365 प्लाॅट के लिए अभी जमीन चिह्नित है। लोकसभा चुनाव से पहले मुख्यालय से सभी सरकारी विभागों को पत्र भेजा गया था, जिसमें खाली पड़ी सरकारी जमीन का ब्योरा मांगा था। अब गांव में 100-100 गज के प्लाॅट आवंटन के बाद सरकार शहरों में योजना को सिरे चढ़ा सकती है।
विज्ञापन

रिकाॅर्ड के मुताबिक, एक सितंबर 2023 में यह योजना लांच की गई थी। योजना के तहत 1 फरवरी 2024 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। इसमें 14 फरवरी तक रोहतक के अलावा, चरखी दादरी, गोहाना, सिरसा, झज्जर, फतेहाबाद, जगाधरी, सफीदों, पिंजौर, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, करनाल, पलवल व जुलाना से आवेदन लिए गए। योजना के तहत केवल बीपीएल परिवार ही आवेदन कर सकते थे।
14 फरवरी, 24 तक 14 शहरों में आए प्लॉट के लिए आवेदन

शहर आवेदन जमीन चिंहित
रोहतक 11151 365
करनाल 10394 842
जगाधरी 10903 1131
पलवल 8691 515
रेवाड़ी 3942 399
सिरसा 3643 963
गोहाना 1449 369
चरखी दादरी 1349 1424
झज्जर 1262 1417
पिंजौर 1216 589
महेंद्रगढ़ 945 626
फतेहाबाद 887 1236
सफीदों 804 320
जुलाना 361 346

मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत फरवरी में सरकार ने 14 शहरों में बीपीएल परिवारों के लिए प्लाॅट व फ्लैट के लिए आवेदन मांगे थे। रोहतक में 11 हजार 151 ने ऑनलाइन आवेदन किया था। लोकसभा चुनाव से पहले मुख्यालय से पत्र आया था, जिसमें सभी विभागों से खाली पड़ी सरकारी जमीन का का ब्योरा मांगा गया था। ग्रामीण एरिया में 100-100 गज के प्लाॅट के बाद मुख्यमंत्री शहरी विकास योजना को लेकर प्लाॅट आवंटित किए जा सकते हैं। हालांकि इसके लिए अभी कोई पत्र जारी नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जगदीश चंद्र, सीपीओ नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें