फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सुरक्षा जाली न दीवार, जमीन पर रखे जमीन पर रखे ट्रांसफार्मर से हो रही बिजली आपूर्ति

Mon, 26 Aug 2024 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:60- पुराने डाकघर के पास जमीन पर रखा ट्रांसफार्मर--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर में जमीन पर रखे ट्रांसफार्मर के सहारे कई बाजारों व वार्डों में बिजली की आपूर्ति की जा रही है। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

शहर के पुराने डाकघर के पास जमीन पर रखे ट्रांसफार्मर पर न ही तो कोई जाली लगाई है और न ही सुरक्षा के लिए दीवार है। सब्जी मंडी के पास ट्रांसफार्मर थोड़ा सा ऊंचा है, लेकिन उसके चारों ओर जाली व दीवार नहीं है। पुराने डाकघर के पास जमीन पर रखे हुए ट्रांसफार्मर पर चाहर दीवारी नहीं होने के कारण बड़ा हादसा हो सकता है। लोग ट्रांसफार्मर के पास आसपास के लोग कूड़ा डालकर चले जाते हैं, जिससे बेसहारा गोवंश मुंह मारते रहते है। उनको भी करंट लगने का खतरा बना रहता है। यह शहर का सबसे व्यस्तम मार्ग है। इस सड़क मार्ग से अनेक लोग आवागमन करते हैं।
पुराने डाकखाने के पास ट्रांसफार्मर खुले में रखा हुआ है। इनकी तार खुली पड़ी हुई है। चहारदीवारी नहीं होने के कारण हादसा होने की संभावना बनी रहती है। इस सड़क मार्ग अनेक बेसहारा गोवंश घूमते रहते है। बारिश के समय में तो अधिक खतरा बना जाता है।
विज्ञापन

-कुलदीप कनोडिया
मोहल्ला पड़ाव में ट्रांसफार्मर जमीन पर रखे हुए हैं। चारों ओर चहारदीवारी तो बना दी, लेकिन बारिश के समय में उसके अंदर व बाहर पानी भरा रहता है। यहां पर अनेक बेसहारा गोवंश बैठे रहते है। बारिश में करंट लगने की संभावना बनी रहती है।
सुभाष अग्रवाल
मोहल्ला धनकान में ट्रांसफार्मर चबूतरे पर रखे हुए है। कई बार बिजली निगम को ट्रांसफार्मर की दीवार बनाने के लिए मांग कर चुके हैं, लेकिन अभी तक काम नहीं शुरू हुआ है। बारिश के मौसम में करंट लगने का भय बना रहता है।
-नरेन सैनी
सब्जी मंडी के पास कई लोग वहां से आवागमन करते है। शायद निगम अब किसी बड़े हादसे की इंतजार में है, तभी सुरक्षा के लिहाज से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। बिजली निगम को इन ट्रांसफार्मर के चारों और चहारदीवारी करनी चाहिए।
-महाबीर प्रसाद शर्मा
नियमानुसार जो भी ट्रांसफार्मर उचित ऊंचाई नहीं हैं व तय मापदंडों पर खरे नहीं उतरते हैं, उन्हें शीघ्रता से ऊंचा उठाया जाएगा। शहर में सर्वे करवाया जाएगा जहां आवश्यकता होगी वहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।
विज्ञापन

-सुनील कुमार, उपमंडल अधिकारी, बिजली वितरण निगम महेंद्रगढ़।

फोटो संख्या:60- पुराने डाकघर के पास जमीन पर रखा ट्रांसफार्मर--संवाद

फोटो संख्या:60- पुराने डाकघर के पास जमीन पर रखा ट्रांसफार्मर--संवाद

फोटो संख्या:60- पुराने डाकघर के पास जमीन पर रखा ट्रांसफार्मर--संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें