नारनौल। श्री उपचार गोशाला में रविवार को गो भक्त विनीत पिलानिया की ओर से गो माता की सेवा के लिए हरी सब्जी एवं दलिया की सवामनी लगाई गई। श्रद्धालुओं ने अपने हाथों से गो माता को भोजन खिलाकर सेवा का पुण्य लाभ प्राप्त किया। गो सेवक मुकेश वालिया ने कहा कि गो माता हमारी संस्कृति और सेवा भावना का आधार हैं। जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ या पुण्यतिथि जैसे अवसरों पर अनावश्यक खर्च करने के बजाय गोशाला में हरा चारा, सब्जी अथवा दलिया अर्पित कर सेवा की जा सकती है। इस अवसर पर राजेश यादव, सुरेश यादव, सज्जन सिंह, गजेंद्र नंबरदार, सतीश भल्ला व रमेश गर्ग सहित अनेक गो भक्त मौजूद रहे। संवाद