फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: देव उठनी एकादशी को लेकर बाजारों में रही रौनक, आज से गूंजेगी शहनाई

Thu, 23 Nov 2023 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। शहर में करीब चार महीने बाद 23 नवंबर को देव उठनी एकादशी से शहनाइयों की गूंज सुनाई देगी। ऐसे में शहर के बाजारों में भी एक बार फिर से रौनक लौट आई है। देव उठनी एकादशी पर भी लोगों में दीपावली जैसा उल्लास देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

शहर व ग्रामीण क्षेत्र में जिनके यहां विवाह का कार्यक्रम है वे लोग बाजार में खरीदारी करने के लिए आ रहे है। विवाह-शादियों के शुरू होने के बाद बाजार में सभी दुकानदारों के पास खूब खरीदारी हो रही है। इससे दुकानदार भी प्रसन्न नजर आ रहे हैं। शहर के बाजारों में वैसे तो सभी दुकानों पर अच्छा काम है, परंतु सबसे ज्यादा भीड़ रेडीमेड वस्त्र विक्रेता, ब्यूटी पार्लर तथा फूलों की दुकानों पर देखी जा रही है। शहर के रेडीमेड वस्त्र विक्रेताओं ने बताया कि दीपावली के बाद देव उठनी एकादशी को लेकर पिछले दो-तीन दिनों से उनके पास अच्छा काम है। उन्होंने बताया कि इसमें लोग गर्म कपड़ों के अलावा कोट-पेंट व शेरवानी आदि की खरीदारी कर रहे है। वहीं फूलों के व्यापारी भगतसिंह सैनी ने बताया कि दीपावली व इसके बाद देव उठनी एकादशी को लेकर फूलों के भाव बढ़ गए है। उन्होंने बताया कि जो गेंदे के फूल पहले 20 से 40 रुपए किलो थे, वह अब 50 से 80 रुपए हो गए है। उन्होंने बताया कि गुलाब भी 100 रुपए से अब दो सौ रुपए किलो हो गया है। फूल विक्रेता ने बताया कि इस बार बाजार में वर माला भी कई प्रकार की आ रही है और ये भी 500 रुपए से शुरू होकर दस हजार रुपए जोड़े तक की आ रही है। उन्होंने बताया मैरिज पैलेस को सजाने के लिए भी फूलों का खूब प्रयोग किया जा रहा है। देव उठनी एकादशी को लेकर शहर के ब्यूटी पार्लरों में भी महिलाओं की खूब रौनक हो रही है। शहर में ब्यूटी पार्लर संचालिका सिमरन व मुस्कान ने बताया कि देव उठनी एकादशी को लेकर महिलाओं के सजने का भी कार्य शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि देव उठनी एकादशी पर विवाह 23 नवंबर को है परंतु इससे पहले जो विवाह के कार्यक्रम होते है उनके लिए भी महिलाएं सजने के लिए आ रही है। उन्होंने बताया कि देव उठनी एकादशी को लेकर सजने वाली दुल्हन की बुकिंग भी करीब दो-तीन महीने पहले से हो चुकी थी। पार्लर संचालिकाओं ने बताया कि दुल्हन को सजाने के लिए मेकअप पांच हजार से पचास हजार रुपए तक है।
नए नोटों की बढ़ी मांग
देव उठनी एकादशी को लेकर विवाह-शादी वालों को नेग में लेन-देन के लिए 10, 20, 50, 100, 200 तथा 500 के नए नोटों की मांग भी बढ़ गई है। देव उठनी एकादशी पर अधिक विवाह होने के कारण बैंक में भी दस व बीस के नए नोट लोगों को नहीं मिल पा रहे है। बाजार में नोटों की मालाओं को बनाने के लिए भी नए नोट की मांग बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें