फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: दो घरों में चोरी, नकदी-गहने और मोबाइल चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर के वार्ड चार में एक घर से 8000 रुपये, गहने और मोबाइल फोन चोरी हुए। इसी रात वार्ड तीन में भी एक अन्य घर में चोरी की वारदात हुई। कनीना शहर थाने में दी एफआईआर में अशोक ने बताया कि 10 सितंबर की रात करीब 2:10 बजे उसके किराए के मकान में चोरी हुई। चोरों ने 8000 रुपये, चांदी की पायल, सोने की चेन और एक मोबाइल चुराया। उसी कमरे से रामराय और सोनू के मोबाइल भी चोरी हुए। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज जांच, चोरों की पहचान और सामान बरामदगी की मांग की। डीएसपी कविता ने बताया कि पुलिस सबूतों से चोरों की पहचान कर रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें