फोटो संख्या:85- गांव डिगरोता में चोरों द्वारा अमलमारी से बिखेरा गया सामान---संवाद
- फोटो : Narnol
सतनाली। खंड के गांव डिगरोता में वीरवार की रात चोर दो घरों में घुसकर जेवर और नकदी आदि उठा ले गए। दोनों मामलों में पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
सतनाली पुलिस को दी शिकायत में डिगरोता के नरपत सिंह और रूपेंद्र ने बताया कि उन दोनों के मकान आमने-सामने हैं। वीरवार की रात वे अपने घर में सो रहे थे और मकान के कमरे व संदूक और आलमारी आदि के ताले लगा रखे थे। जब उन्होंने सुबह उठकर देखा तो कमरे, अलमारियों व संदूक आदि के ताले टूटे और सामान बिखरा हुआ था। इसके उपरांत उन्होंने डायल 112 को सूचित किया। पीड़ित नरपत सिंह ने बताया कि चोरों ने उनके कमरे में रखी संदूक में से एक लाख रुपये की नकदी, चांदी के सिक्के, मंगल सूत्र, हार, चांदी की पाजेब व कानों के आभूषण चोरी कर लिए। वहीं पीड़ित रूपेंद्र ने बताया कि चोरों ने सोने की रखड़ी, गले का हार, गले कि चैन व चांदी की पाजेब सहित अन्य आभूषण भी चोरी कर लिए हैं। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज किया है।