फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद मकान में चोरों ने किया हाथ साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव सीहोर में बंद मकान में चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में सीहोर निवासी दयानंद ने बताया कि वह पिछले चार-पांच साल से परिवार सहित रेवाड़ी में रहता है और गांव में उसका मकान बंद पड़ा है। दयानंद ने बताया कि वह गांव के मकान में पांच फरवरी 2020 को लड़के की शादी करने आया था और फिर रेवाड़ी चला गया। 10 सितंबर को उसके चचेरे भाई ने फोन पर सूचना दी कि उसके मकान का साइड वाला गेट खुला पड़ा है। पीड़ित ने जब गांव में आकर देखा तो उसके मकान के अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। पीछे के कमरे में रखी हुई संदूक खुले पड़े थे। दयानंद ने बताया कि चोर उसके मकान से घर का सामान, सोने की चेन, 5 सोने की अंगूठी, एक मंगलसूत्र सोने का, एक जोड़ी टॉप्स सोने के, पांच अंगूठी चांदी की, 4 जोड़ी चुटकी, पाजेब, चांदी के सिक्के और 21 हजार की माला, एक मधानी रई, कुछ कपड़े चुरा ले गए। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर सामान बरामदगी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें