फोटो संख्या:71- गांव ककराला में मंदिर चोरी के बाद मौके पर कार्रवाई करती पुलिस-स्रोत-संवाद
कनीना। ककराला से कपूरी मार्ग पर बने हनुमान मंदिर में चोरों ने दानपात्र को तोड़कर नकदी चोरी कर ली। मंदिर के सेवक सेवानिवृत्ति सैनिक रामअवतार रामबास ने बताया कि हनुमान मंदिर का दान पत्र को तोड़कर उसमें रखी हजारों की नगदी चुरा ले गए। उन्होंने उक्त मामले की शिकायत कनीना थाने में देखकर पुलिस को अवगत कराया। रामअवतार ने बताया कि आजतक मंदिर के दान पत्र को खोला नहीं गया था। थाना प्रभारी रामनाथ ने कहा शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी गई है।