नांगल चौधरी। बनिहारी में स्थित एक पेट्रोल पंप से 40 हजार रुपये की नकदी चोरी हो गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पेट्रोल पंप के एक कर्मचारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। यह घटना 26 और 28 अगस्त को हुई। पवेरा निवासी पेट्रोल पंप मालिक शैलेश कुमार ने बताया कि उनके पिता के जिओ-बीपी प्रताप फिलिंग स्टेशन से दो अलग-अलग मौकों पर कुल 40 हजार रुपये की नकदी गायब हुई। शिकायत के अनुसार, पेट्रोल पंप कर्मचारी प्रमोद सीसीटीवी रिकॉर्डिंग में नकदी निकालते हुए स्पष्ट दिख रहा है। संवाद