सरपंच को खेल नर्सरी खोलने के लिए मांग पत्र सौंपते युवा। स्रोत ग्रामीण
नारनौल। ग्राम धरसूं के युवाओं ने रविवार को ग्राम सरपंच रविता देवी को खेल नर्सरी की स्वीकृति के लिए एक मांग पत्र सौंपा। युवाओं ने बताया कि गांव में खेल सुविधाओं के अभाव के कारण प्रतिभाशाली बच्चे आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। खेल नर्सरी खुलने से गांव के बच्चों और युवाओं को प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और बेहतर अवसर मिलेंगे। इस अवसर पर उपस्थित युवाओं ने सरपंच से मांग की हैं कि ग्राम पंचायत स्तर पर खेल नर्सरी की स्थापना के लिए संबंधित विभाग को प्रस्ताव भेजा जाए। सरपंच रविता देवी ने युवाओं की मांग को सकारात्मक बताते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। संवाद