फोटो 10दिल्ली के असोला फार्म में आयोजित कार्यक्रम में जजपा पार्टी का पटका पहनाकर युवाओं को पा
- फोटो : मोहित लहरी को ट्रामा सेंटर में उपचार न मिलने पर निजी अस्पताल लेकर जाते परिजन। स्रोतः स्वयं
नारनौल। महेंद्रगढ़ जिले के 15 से अधिक युवाओं ने जननायक जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। दिल्ली के असोला फार्म में जजपा के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में युवाओं ने जजपा के प्रति आस्था जताई। इस मौके पर जजपा के जिला प्रवक्ता विजय छिलरो ने बताया कि नारनौल क्षेत्र से जुड़े कई युवा साथियों ने रविवार को पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। पार्टी में शामिल होने वालों में धर्मेंद्र, देवेंद्र, साहिल, नवीन, रोहित, हरीश, मनोज, योगेश, राजपाल, सुरेंद्र, राजकुमार, जगदीप, संजय, विजेन्द्र, प्रदीप और रोहताश शामिल हैं।