मंडी अटेली। गांव बिहाली में अटेली-बहरोड़ सड़क मार्ग पर छबील लगाकर राहगीरों को मीठा ठंडा जल पिलाया। गांव के युवाओं ने सामूहिक रूप से इस सेवा कार्य का आयोजन किया। इसमें राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को रुककर शीतल पेय जल पिलाया गया। इस दौरान युवाओं ने लोगों को गर्मी से बचाव के उपायों के बारे में भी जागरूक किया और अधिक से अधिक पानी पीने की सलाह दी। छबील स्थल पर दिनभर लोगों की आवाजाही बनी रही और सैकड़ों लोगों ने मीठा जल ग्रहण कर राहत महसूस की। संवाद