फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला खटीकान बास में शनिवार को मानसिक रूप से परेशान युवक ने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस को दिए बयान में मृतक के पिता रामस्वरूप ने बताया कि उसका लड़का हितेश (25) मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। शनिवार को घर के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतक के पिता रामस्वरूप के बयान पर इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। हितेश अविवाहित था और दो बहनों में सबसे छोटा भाई था। उसने बारहवीं करके आईटीआई कर रखी थी। वह कबाड़ी का कार्य करता था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें