मंडी अटेली। सागरपुर शिव मंदिर में रुके महाराज से माचिस मांगने आया अज्ञात युवक मोबाइल फोन चुराकर फरार हो गया। महाराज ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है।
पुलिस में दर्ज शिकायत में खुंदरोठ की ढाणी निवासी अनिल नाथ ने बताया कि गत रात्रि को वह सागरपुर शिव मंदिर में रुके हुए थे। रात्रि करीब 12 से 1 बजे के बीच में एक नामालूम व्यक्ति माचिस मांगने के लिए आया था। माचिस के साथ उसका मोबाइल फोन चोरी करके ले गया। अटेली पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।