फोटो संख्या:69- सतनाली आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात को सुनते पूर्व शिक्षामंत
महेंद्रगढ़। सतनाली आवास पर पूर्व शिक्षामंत्री ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम सुना। पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पूरी दुनिया भारत को आशा और विश्वास की दृष्टि से देख रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में भारत की युवा शक्ति को देश की सबसे बड़ी ताकत बताया। भारत के युवा हर क्षेत्र में नई-नई तकनीकों को अपनाकर निरंतर उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं। पूर्व शिक्षा मंत्री ने बताया कि 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती के पर राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं शामिल होंगे। संवाद