फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 21 गावों में बूथ समितियां गठित करने का कार्य अंतिम चरण में

Sun, 05 Jan 2025 01:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:65- भाजपा कनीना मंडल संयोजक हनुमान शर्मा अगिहार को सम्मानित करते ग्रामीण-स्रोत- कार
विज्ञापन
कनीना। शनिवार को भाजपा कनीना मंडल के 21 गावों में बूथ समितियां गठित करने को लेकर बैठक की गई।
विज्ञापन

भाजपा कनीना मंडल संयोजक हनुमान शर्मा अगिहार ने बताया कि शीर्ष नेतृत्व के महेंद्रगढ़ जिला भाजपा अध्यक्ष दयाराम यादव, जिला संयोजक अटेली के पूर्व विधायक सीताराम यादव, हरियाणा सरकार की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के आदेश अनुसार भाजपा कनीना मंडल में सभी 21 गावों में बूथ समितियों का गठन लगभग 80 प्रतिशत पूरा हो गया है। शेष कार्य 5 जनवरी तक पूरा कर लिया जाएगा। मंडल संयोजक हनुमान शर्मा अगिहार मंडल के प्रत्येक गांव में स्वयं पहुंचकर बूथ इकाई गठित कर रहें हैं। प्रत्येक गांव में लोगों में भाजपा का सदस्य बनने का उत्साह उमंग देखा गया। हर गांव में लोगों ने हनुमान शर्मा अगिहार काे पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। मंडल कनीना के सभी गांवों में आमजन मानस केंद्रीय सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा सरकार के मुख्यमंत्री नायब सैनी की नीतियों उनके कार्यों से संतुष्ट भाजपा के ज्यादा से ज्यादा सदस्य बन रहें हैं। उन्होंने लोगों से आह्वान किया की देश हित में ज्यादा से ज्यादा भाजपा के सदस्य बने।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें