फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: महिला गई थी मायके, चोर बंद मकान से आभूषण व नकदी ले गए

Sat, 18 May 2024 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। नारनौल के नांग तिहाड़ी गांव में एक बंद मकान से आभूषण व नकदी चोरी हो गई। महिला मायके से ससुराल वापस आई तो चोरी का पता चला। इसके बाद महिला ने पुलिस में चोरी की शिकायत दी है।
विज्ञापन

पुलिस शिकायत में नांग तिहाड़ी निवासी संगीता ने बताया कि 10 मई को अपने मायके पटीकरा अपने बच्चों के साथ चली गई थी। 15 मई को वह अपने मायके से अपने ससुराल नांगतिहाड़ी आई तो उसके घर का ताला खुला मिला। अलमारी का सारा सामान बिखरा हुआ था। अलमारी के अंदर रखे जेवरात देखे तो एक सोने की चेन, सोने का मंगल सूत्र, दो जोड़ी टोप्स, एक जोड़ी कुंडल, दो सोने की अंगूठी, सात जोड़ी चांदी के पाजेब, लक्ष्मी और गणेश जी की चांदी की मूर्ति, एक चांदी का लॉकेट, हाथ का ब्रेसलेट, एक चांदी का सेट और लगभग 60000 रुपये नकदी चोरी हो गए। पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें