कनीना। कस्बे के वार्ड नंबर 10 में फंदा लगाकर एक महिला ने जान दे दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। मुनेश निवासी गांव बास कुसला जिला गुरुग्राम ने बताया कि बहन की शादी वर्ष 2005 में कनीना निवासी कैलाश के साथ हुई थी। दो लड़किया और एक बेटा है। मुनेश ने बताया कि भारती मानसिक रूप से परेशान रहती थी। सोमवार रात को फंदा लगाकर जान दे दी। संवाद