फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: महिला ने फंदा लगाकर जान दी

Fri, 10 May 2024 04:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। गांव जाट में महिला ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस को दी शिकायत में पानीपत निवासी अशोक कुमार ने बताया उसकी बेटी काजल की शादी 2018 में गांव जाट निवासी धर्मेंद्र के साथ हुई थी। उसकी बेटी काजल कुछ दिन पहले उनके पास पानीपत आई हुई थी।
विज्ञापन

2 मई को पानीपत से अपनी ससुराल जाट चली गई थी। 8 मई को सूचना मिली कि काजल ने फंदा लगाकर जान दे दी है। उन्होंने बताया कि वह मानसिक रूप से परेशान रहती थी। पुलिस ने पिता अशोक कुमार के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई करते हुए शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें