रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने बुधवार को विश्वविद्यालय से संबद्ध एजुकेशन कालेजों में सत्र 2023-24 के लिए बीएड और एमएड पाठ्यक्रमों की प्रवेश विवरणिका (प्राॅस्पेक्ट्स) का लोकार्पण किया। इनमें 27 जुलाई से 20 अगस्त तक आवेदन किया जा सकता है।
एमडीयू कुलपति कहा कि 91 संबद्ध महाविद्यालयों में बीएड व एमएड पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। इस संबंध में 27 जुलाई से ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी। विद्यार्थी 20 अगस्त तक ऑनलाइन अपनी पसंद भर सकेंगे। प्रवेश संबंधित विवरण विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा। एमडीयू डीन सीडीसी प्रो. एएस मान ने प्रवेश विवरणिका संबंधित जानकारी दी। बीएड व एमएड प्रवेश समिति के संयोजक डाॅ. सतीश मलिक ने दाखिला संबंधित जानकारी दी।
इस मौके पर डीन, एकेडमिक अफेयर्स प्रो. सुरेंद्र कुमार, रजिस्ट्रार प्रो. गुलशन तनेजा, लाइब्रेरियन डाॅ. सतीश मलिक, शिक्षा विभागाध्यक्ष डाॅ. नीरू राठी, डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. रणदीप राणा, प्रो. इंचार्ज यूसीसी प्रो. प्रदीप अहलावत, निदेशक यूसीसी डाॅ. जीपी सरोहा, निदेशक जनसंपर्क सुनित मुखर्जी, निदेशक युवा कल्याण डाॅ. जगबीर राठी, शैक्षणिक शाखा कर्मी, अधीक्षक खैराती लाल उपस्थित रहे।