नांगल चौधरी। युवा साथी ग्रुप की ओर से ढाणी सैनियों में स्थित एक पुरानी खेली की साफ-सफाई की गई। टीम के सदस्य योगेश सैनी ने बताया कि गांव में बनी खेली लंबे समय से कूड़े-कचरे से भरी हुई थी, उसकी साफ-सफाई कर उसे दोबारा उपयोग के योग्य बनाया है। गर्मी के मौसम में पशुओं और पक्षियों को सबसे अधिक आवश्यकता पानी की होती है। इस अवसर पर कुलदीप, कुकु शर्मा, गोलू चौहान और सरपंच भीम सैनी सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। संवाद