फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यक्ति को झांसे में लेकर ठग ने लगाई 1 लाख 24 हजार 800 रुपये की चपत

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसे में लेकर साइबर ठग ने एक व्यक्ति के खाते से एक लाख 24 हजार 800 रुपये निकाल लिए। वार्ड नंबर पांच निवासी विनोद कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने एक पिकअप गाड़ी फाइनेंस करवा रखी है। मासिक किस्त आठ जनवरी को उसने पत्नी के खाते से ऑनलाइन कट जाती है। 20 जनवरी को उसके पास फोन आया और ठग ने गाड़ी की किस्त जमा न होने की जानकारी देकर उसे झांसे में लेकर बैंक खाता नंबर, आधार कार्ड नंबर पूछा तथा कुछ देर बाद ओटीपी भेजकर खाते से तीन बार में एक लाख 24 हजार 800 रुपये निकाल लिए। पुलिस ने विनोद की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें