फोटो 1वन स्टॉप सेंटर का शैक्षणिक भ्रमण कर पीड़ित महिलाओं को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ले
नारनौल। जिला रेडक्रॉस कार्यालय में इंटर्नशिप कर रहे विद्यार्थियों के व्यावहारिक ज्ञान और सामाजिक जागरूकता बढ़ाने के लिए शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। टीबी कोऑर्डिनेटर शोभा रानी के नेतृत्व में छात्रों ने वन स्टॉप सेंटर का दौरा किया और इसकी कार्यप्रणाली को समझा। इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी शालू यादव के मार्गदर्शन में केंद्र की प्रशासक वंदना यादव ने विद्यार्थियों का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि वन स्टॉप सेंटर हिंसा पीड़ित महिलाओं को एक ही स्थान पर सभी आवश्यक सहायता, कानूनी मदद और जागरूकता सेवाएं उपलब्ध कराता है। संवाद