फोटो नंबर-08नशे के प्रति जागरूकता रैली को रवाना करते प्राचार्य डॉ. आरपी सिंह। स्रोत-संस्थान
नारनौल। राजकीय महिला महाविद्यालय में सोमवार को नशे के खिलाफ जागरूकता रैली निकाली गई। प्राचार्य डॉ. आरपी सिंह ने कहा कि नशे की बढ़ती लत युवाओं के भविष्य के साथ-साथ पूरे समाज को गंभीर रूप से प्रभावित कर रही है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नशा मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर डॉ. सुनील कुमार, डॉ. ओम प्रकाश, डॉ. मधु कुमारी, डॉ. नीलम यादव, डॉ. रेखा सैनी सहित महाविद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा। संवाद