फोटो 2कांवी विद्यालय की छात्रा तिरंगा यात्रा निकालते।स्रोत संस्था
नारनौल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कांवी में वीरवार सुबह तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्राचार्य सुरेश कुमार ने बताया कि तिरंगा आजादी, बलिदान एवं एकता का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा में विद्यार्थियों ने देशभक्ति नारे लगाकर यात्रा में जोश भर दिया। तिरंगा यात्रा ग्राम कांवी होते हुए, ग्राम की ढाणीयों, पंचायत घर, स्वास्थ्य केंद्र आदि से होकर विद्यालय में पहुंची। इस अवसर पर नित्यानंद यादव, प्रवक्ता विष्णु कुमार, राजेश कुमार, मुंशीराम, सुनीता कुमारी, अशोक कुमार, डॉ. जितेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे। संवाद