फोटो 13 शिविर के दौरान सफाई करते छात्र। संस्था
नारनौल। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ में माध्यमिक विद्यालय नांगल दर्गु में आयोजित एनएसएस शिविर के अंतर्गत विद्यार्थियों द्वारा व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। प्रधानाचार्य कैलाश यादव ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का कार्य नहीं बल्कि यह हमारे दैनिक जीवन की आदत होनी चाहिए। इस अवसर पर जिला एनएसएस कोऑर्डिनेटर चरण सिंह बडेसरा, एनएसएस प्रभारी सीमा, विद्यालय स्टाफ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। संवाद