फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जब तक काम शुरू नहीं होगा तब तक जारी रहेगा धरना

Fri, 19 Jan 2024 01:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
कट की मांग को लेकर धरने पर बैठे ग्रामीण।
विज्ञापन
कनीना। राष्ट्रीय राजमार्ग 152 डी पर सेहलंग-बाघोत के बीच कट के लिए धरने की अध्यक्षता डॉ. लक्ष्मण सिंह सेहलंग ने की। उन्होंने बताया कि उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाघोत-सेहलंग के बीच कट को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले और राष्ट्रीय राजमार्ग 152 डी पर बाघोत-सेहलंग के बीच बनने वाले कट की मंजूरी दिलाई। इस पर धरना संघर्ष समिति की तरफ से उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी आभार व्यक्त किया गया। कट की मंजूरी के बाद खुशी है, लेकिन जब तक राष्ट्रीय राजमार्ग 152 डी पर बाघोत-सेहलंग के बीच कट का काम शुरू नहीं होता तब तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

धरना संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजय सिंह चेयरमैन ने बताया कि धरने को चलते 312 दिन हो गए हैं। धरना स्थल पर बैठे लोगों की सर्दी के कारण हालात खराब हो रही है, लेकिन जैसे ही समाचार मिला कि उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर राष्ट्रीय राजमार्ग 152 डी पर बाघोत-सेहलंग के बीच कट की मंजूरी ले ली है। अब हमें उस दिन का इंतजार होगा जब राष्ट्रीय राजमार्ग 152 डी पर बाघोत-सेहलंग के बीच चढ़ने और उतरने का मार्ग बनना शुरू हो जाए। इस मौके पर सरपंच दलबीर सिंह चिड़िया, सरपंच हरिओम पोता, सरपंच बलवान सिंह छिथरौली, सरपंच विकास नौताना, सरपंच वीरपाल स्याना, नंबरदार महिपाल बाघोत, नरेंद्र शास्त्री, सरपंच सुरेश झाड़ली, मास्टर विजय पाल, डॉ. लक्ष्मण सिंह व पहलवान रणधीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें