फोटो संख्या:69- श्रीमदद्देवी भागवत कथा के दौरान झूमती महिला श्रद्धालु--स्रोत- आयोजक
महेंद्रगढ़। जवाहर नगर में आयोजित नौ दिवसीय श्रीमद् देवी भागवत कथा के चौथे दिन श्रद्धालुओं को शुंभ व निशुंभ वध की कथा सुनाई गई। पंडित हेमराज भारद्वाज ने कहा कि शुंभ और निशुंभ दो असुर भाई थे, जिन्होंने भगवान ब्रह्मा से वरदान प्राप्त किया था। उन्हें कोई भी पुरुष, चाहे मनुष्य हो या पशु/पक्षी आदि नहीं मार सकता। स्त्री ही दोनों को मार सकती थी। इन राक्षसों ने संतों की प्रार्थनाओं में खलल डालना शुरू कर दिया, उन्हें प्रताड़ित किया। बाद में देवी ने दोनों राक्षसों का वध किया। कथा 27 मार्च तक आयोजित की जाएगी। उसके बाद हवन के साथ कथा का समापन किया जाएगा। इस मौके पर अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।