फोटो संख्या:63- श्री गोपाल गोशाला बुचियावाली में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालु--स्रोत
- फोटो : बाबागंज में आयोजित जन आरोग्य मेले में मरीजों का इलाज करते चिकित्सक।
महेंद्रगढ़। श्री गोपाल गोशाला बुचियावाली में मातृभूमि सेवा संघ की श्री सुरभि सवा करोड़ महायज्ञ एवं गो भागवत कथा के तीसरे दिन की कथा में सुखदेव की कथा सुनाई गई। वृंदावन धाम से पधारी भगवताचार्या विदुषी बेला पारीक ने श्रद्धालुओं को सुखदेव की कथा सुनाई। इसके अतिरिक्त उन्होंने सृष्टि की रचना, भगवान के चौबीसों अवतार, भक्ति ज्ञान वैराग्य, ध्रुवचरित्र का वर्णन भी किया। इस अवसर पर मार्गदर्शक मातृभूमि सेवा संघ एवं वाइस चेयरमैन गो सेवा आयोग हरियाणा पूर्ण यादव, संचालक हंसराज यादव, कुलदीप यादव अटेली, दीपिका सरपंच, राजकुमार, महावीर, मनीष सैनी सहित श्रद्धालु मौजूद रहे। संवाद