कनीना। वीरवार शाम को आए अंधड़, ओलावृष्टि और बारिश ने न केवल हरे चारे वाली फसलों को अपितु कपास की फसल को नुकसान पहुंचाया। वही सड़कों पर हरे पेड़ टूट कर गिर गए जिसके कारण कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ। बाद में पेड़ों को काटकर रास्ता साफ कर दिया गया। बता दें विगत 2 दिनों से कनीना क्षेत्र में भारी अंधड़ और बारिश आ रही है। जहां 25 एमएम बारिश हुई वहीं ओलावृष्टि से कपास की फसल का नुकसान हुआ है। सड़क मार्ग को नहर के किनारे तथा किसानों के खेतों में अनेकों पेड़ टूट कर गिर है। यहां तक कि छितरौली के स्कूल में दीवार पर ही पेड़ गिर जाने से पानी की टंकी एवं दीवार को भी नुकसान हुआ है। जहां अंधड़ के कारण भारी नुकसान हो रहा है वही आवागमन में परेशानी हो रही है। वीरवार शाम के लगभग साढ़े 6 बजे अचानक आई भारी ओलावृष्टि के कारण गांव सेहलंग, पोता, नौताना, बसई गांवों में किसानों की कपास तथा फसलें नष्ट हो गई।