फोटो नंबर-01महावीर चौक से प्रभात फेरी निकालते मंडल के सदस्य। स्रोत: संस्था
नारनौल। राधा कृष्ण प्रभात फेरी संगठन की ओर से रविवार को महावीर चौक से भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी के यजमान एडवोकेट वीके संघी व रानी संघी परिवार सहित शामिल हुए। कार्तिक मास के उपलक्ष्य में आयोजित फेरी में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ठाकुर जी की आरती कर संकीर्तन शुरू किया। यजमान परिवार ने भक्तों का चंदन तिलक लगाकर स्वागत किया। ढोल-मंजीरों और मृदंग की धुन पर श्रद्धालु राधे-राधे का जाप करते हुए कर्मचारी कॉलोनी की परिक्रमा करते हुए आगे बढ़े। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने भजन-कीर्तन पर नृत्य किया। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर प्रभात फेरी का स्वागत किया गया तथा ठाकुर जी की आरती की गई। संवाद