थाना शहर का औचक निरीक्षण करते एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा। स्रोत : पुलिस
रेवाड़ी। एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा ने वीरवार को थाना शहर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने थाना परिसर, मेस, बैरक, कंप्यूटर कक्ष, मालखाना और हवालात का जायजा लिया। रिकॉर्ड रजिस्टर व फाइलों की जांच कर कमियां जल्द दूर करने और साफ-सफाई व रखरखाव बेहतर रखने के निर्देश दिए। एसपी ने दर्ज मुकदमों में कार्रवाई की समीक्षा कर लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण और आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। उन्होंने पेंडिंग मदों व वाहनों के निस्तारण में तेजी लाने को कहा। पुलिसकर्मियों को शिकायतकर्ताओं की शिकायत गंभीरता से लेने, पारदर्शिता बनाए रखने और अभद्र व्यवहार न करने की हिदायत दी। उन्होंने पीओ व बेल जंपर आरोपियों की गिरफ्तारी, जांच लंबित न रखने और घटनाओं पर तुरंत मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए। संवाद