फोटो संख्या:64 माधोगढ़ गोशाला में पुलिस चौकी प्रभारी व टीम को सम्मानित करते कमेटी पदाधिकारी। स
महेंद्रगढ़। श्री बाबा कृष्ण गुदड़िया गोशाला माधोगढ़ में पांच दिवसीय कार्यक्रम के तीसरे दिन सुभाष सांगी की ओर से वीजा सोरठ का सांग दिखाया गया। गोशाला प्रधान मुकेश झुकिया ने बताया कि मुख्यातिथि सेठ संतलाल माधोगढिया व सन्स कलकत्ता वाले रहे। विशिष्ठ अतिथि माधोगढ़ पुलिस चौकी प्रभारी तपेंद्र व टीम रहीं। माधोगढिया व सन्स ने 51 हजार, माधोगढ़ पुलिस चौकी के प्रभारी ने 25 हजार, घनश्याम दास ने एक लाख 11 हजार, बाबा महिपाल नाथ सीतानाथ आश्रम बारडा की ओर से 21 हजार, बजरंग कादमा 11 हजार, कैप्टन मुंशीराम पूर्व प्रधान गोशाला ने 11 हजार सहित अन्य गोसेवकों ने गोशाला में राशि भेंट की गई। इस मौके पर उपप्रधान जुगल किशोर, सचिव रामफल शर्मा, सरपंच रामपाल, मुन्ना सेठ, वीरपाल, रामभगत, अरविंद जांगडा, महेश शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद