फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में लॉ विभाग के छात्रों का धरना दूसरे दिन भी रहा जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव जाट पाली स्थित हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय(हकेंवि) में लॉ विभाग के छात्रों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। छात्र विधि विभाग में कार्यरत कर्मचारी सतबीर सिंह को हटाने के बाद धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। वीरवार को छात्रों ने विश्वविद्यालय के दोनों गेट के ताला जड़ विरोध प्रदर्शन किया था। मौके पर पहुंचे पुलिस प्रशासन व यूनिवर्सिटी के अधिकारियों ने समझा बुझाकर विरोध प्रदर्शन समाप्त करवा दिया था लेकिन शुक्रवार को फिर से विधि विभाग के छात्र विश्वविद्यालय के एकेडमिक खंड तीन के बाहर एकत्रित हुए और भवन के मुख्य गेट पर ताला जड़ धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन

छात्रों ने कहा कि यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से तानाशाह पूर्ण रवैया अपना कर कर्मचारी की बिना गलती ही उसे बाहर किया गया है। बता दें कि रजिस्ट्रार द्वारा बुधवार को विवि विभाग का औचक निरीक्षण किया गया था। इस दौरान एक कमरा बंद था जिसकी चाबी उन्होंने सतबीर से मांगी थी। सतबीर ने उसके पास चाबी नहीं होने का हवाला दिया था। रजिस्ट्रार द्वारा कर्मचारी को पद से बर्खास्त कर दिया था।
वहीं हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय की तरफ से कोई भी अधिकारी छात्रों से बातचीत करने के लिए नहीं पहुंचा। वहीं विधि विभाग के छात्रों का कहना है कि जब तक उनकी मांग नहीं मानी जाएगी और आउटसोर्सिंग पर लगे कर्मचारी सतबीर सिंह को दोबारा से बहाल नहीं किया जाएगा तब तक उनका धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। विद्यार्थियों ने विवि प्रशासन को चेतावनी देते हुए सोमवार तक का समय दिया तथा इसके बाद बड़े स्तर पर आंदोलन की भी चेतावनी दी। विद्यार्थियों ने कहा कि विवि प्रशासन सही है तो वह अपने ही बच्चों के बीच आकर समस्या का समाधान करे। इस मौके पर छवि अहलावत, गजेंद्र, यशपाल, साक्षी भारद्वाज, पंकज, परवीन, अजय, संदीप, रिया, मोनिका, निखिल सहित अन्य छात्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें