कनीना। गांव दौंगड़ा अहीर स्थित प्राचीन व प्रसिद्ध श्री सीताराम मंदिर में आयोजित श्रीमद् देवी भागवत कथा के तीसरे दिन उत्साह का वातावरण देखने को मिला। प्रसिद्ध कथा व्यास पंडित हेमराज भारद्वाज ने कहा कि देवी शक्ति की उपासना से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि प्राप्त होती है। उन्होंने बताया कि सच्चे मन और श्रद्धा भाव से मां भगवती का स्मरण करने वाले भक्तों के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। उनके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। कथा समापन पर श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से मां भगवती की आरती कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। संवाद