फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: स्कूल में पहुंचे एसडीएम ने बच्चों से जाना पढ़ाई का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। गांव खैरोली स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को एसडीएम योगेश सैनी ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल में शिक्षा व्यवस्था और विद्यार्थियों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। एसडीएम विभिन्न कक्षाओं में पहुंचे और विद्यार्थियों से बातचीत कर उनकी पढ़ाई तथा भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली। विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ बताया कि वे आगामी परीक्षाओं की तैयारी पूरी मेहनत और लगन से कर रहे हैं। उन्होंने अच्छी शिक्षा प्राप्त कर भविष्य में देश का नाम रोशन करने की इच्छा भी जताई। एसडीएम ने बच्चों की बात सुनी और उन्हें मेहनत के साथ पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें