फोटो 02सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे। विभाग
नांगल चौधरी। उपमंडल स्तर पर चौधरी बैजनाथ महिला कॉलेज में मनाए जाने वाले गणतंत्र दिवस समारोह की शनिवार को फुल ड्रेस रिहर्सल की गई। एसडीएम उदय सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद उन्होंने परेड निरीक्षण किया व मार्च पास्ट की सलामी ली। उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में एनआईटी फरीदाबाद विधायक सतीश कुमार फागना मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत कर ध्वजारोहण करेंगे। एसडीएम ने कहा कि 26 जनवरी केवल एक तारीख नहीं है बल्कि यह हमारे संविधान की शक्ति और उन महान स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों का प्रतीक है जिन्होंने एक सशक्त भारत की कल्पना की थी।