महेंद्रगढ़। लघु सचिवालय में सोमवार को आयोजित समाधान शिविर में एसडीएम योगेश सैनी ने नागरिकों की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। शिविर में जलापूर्ति, बिजली, अवैध कब्जे, पेंशन, सामाजिक सुरक्षा और राजस्व से जुड़े मामले सामने आए। कई शिकायतों पर मौके पर ही कार्रवाई शुरू कर दी गई। एसडीएम ने बताया कि जनता और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से जिला एवं उपमंडल स्तर पर प्रत्येक सोमवार और वीरवार को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जाते हैं। संवाद