नारनौल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जैलाफ में आयोजित बुधवार को अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य विद्यार्थियों के शैक्षणिक, मानसिक व नैतिक विकास को सुदृढ़ बनाना तथा अभिभावकों और शिक्षकों के बीच समन्वय को मजबूत करना रहा। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि अभिभावक-शिक्षक बैठक बच्चों के उन्नत और उज्ज्वल भविष्य की एक महत्वपूर्ण कड़ी है, जो घर और स्कूल के बीच की दूरी को कम करती है। इस अवसर पर प्रवक्ता होशियार सिंह, छाजूराम रावत, गुलजारी लाल सहित अन्य शिक्षकों ने भी अपने विचार रखे। बैठक में प्रवक्ता डॉ. होशियार सिंह, एसएमसी प्रधान सहित अनेक अभिभावक व गणमान्य लोग उपस्थित रहे। संवाद