चित्र 09 शिक्षा की सवामणी में प्रसाद ग्रहण करते बच्चे। संस्थ
नारनौल। प्रगतिशील शिक्षक ट्रस्ट के माध्यम से एडवोकेट नरेंद्र यादव की ओर से शिक्षा की सवामनी प्रकल्प के अंतर्गत तीन शैक्षणिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ज्ञान की भूख शिक्षा का सवामनी अभियान मिटा रहा है। ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. संजय शर्मा ने बताया कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मारोली, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अकबरपुर व राजकीय माध्यमिक विद्यालय नंगली में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। संवाद