नारनौल। जिले में अवैध खनन को लेकर खनन विभाग चेकिंग अभियान चला रहा है। सहायक खनन अभियंता अनिल कुमार ने बताया कि वीरवार को एक ट्रक को अवैध खनिज सहित पकड़ कर बंद करवाया गया है। खनन विभाग की टीम ने गांव बायल व पांचनौता में भी चेकिंग की। उन्होंने बताया की चेकिंग के दौरान दोनों गांवों में पहाड़ में जाने वाले रास्ते व अवैध खनन के लिए प्रयोग किए जाने वाले रास्तों पर बुलडोजर से खाई व गड्ढे खोदकर रास्ते को बंद किया गया। उन्होंने कहा कि अवैध खनन को रोकने के लिए खनन विभाग की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। संवाद