फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: रिटायर्ड कर्मचारी संघ एक नवंबर की दिल्ली रैली में लेगा भाग

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। रिटायर्ड कर्मचारी संघ ने एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली विरोध रैली में शामिल होने का निर्णय लिया है। अखिल भारतीय राज्य सरकारी पेंशनर्स फेडरेशन से संबंधित रिटायर्ड कर्मचारी संघ के प्रधान मास्टर वजीर सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा एसआईआर लागू किए जाने से लाखों वोट कटने का दावा किया गया है। उनके अनुसार, इससे गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों के मतदान अधिकार प्रभावित हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मुद्दे को लेकर जंतर-मंतर पर आंदोलन कर रही सामाजिक एवं राजनीतिक संस्थाओं के प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगाया गया है। शांतिपूर्ण आंदोलनकारियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई, गिरफ्तारी और मारपीट के विरोध में एक नवंबर को रामलीला मैदान में रैली आयोजित की जाएगी। इसमें विभिन्न सामाजिक संगठनों, ट्रेड यूनियनों और इंडिया गठबंधन के शामिल होने की बात कही गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें