महेंद्रगढ़। सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को राजकीय कॉलेज ऑडिटोरियम से सेवा ज्योति कलश यात्रा रवाना हुई। एसडीएम योगेश सैनी ने यात्रा को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान नगर पालिका चेयरमैन रमेश सैनी और विधायक राहुल यादव मौजूद रहे। एसडीएम ने कहा कि यात्रा नारनौल पहुंचकर जिला स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होगी। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का संकल्प हर नागरिक की सेवा, सहभागिता और सहयोग से पूरा होगा। कार्यक्रम में तहसीलदार अजय कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद