महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ निवासी एक नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने तीन नामजदों व दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों में एक छात्रा व एक अन्य छात्र भी शामिल है। वहीं पुलिस ने होटल संचालक व गाड़ी चालक व मुख्य आरोपी राहुल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें बनाई गई हैं। दुष्कर्म का मुख्य आरोपी राजस्थान प्रदेश के खेतड़ी से है। हालांकि इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
शहर निवासी नाबालिग छात्रा के पिता की ओर से शहर थाना महेंद्रगढ़ में शिकायत दी गई थी। शिकायत में बताया था कि राजस्थान के खेतड़ी निवासी राहुल आवाना उसकी बेटी की सोशल मीडिया पर दोस्ती हुई थी। आरोपी दोस्ती तोड़ने का दबाव बनाकर उसकी बेटी को नारनौल के एक मंदिर में ले कर गया था। इसके बाद एक होटल में उसकी बेटी के साथ गलत काम किया था। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर तीन नामजदों व दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। हालांकि इस मामले में अभी तक पुलिस कोई गिरफ्तारी नहीं कर पाई है।
शहर थाना प्रभारी उदयभान ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर तीन नामजद व दो अन्य सहित कुल पांच के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में पुलिस टीमें जांच में जुटी हुई है। जल्द ही जांच पूरी कर आरोपियों को काबू किया जाएगा।