फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कथा का उद्देश्य ज्ञान व वैराग्य से मोक्ष दिलाना : श्याम

विज्ञापन
फोटो 7बिहाली में कलश यात्रा निकालते महिलाएं।संवाद
विज्ञापन
नारनौल। बिहाली गांव में बुधवार को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा शुरू हुई। हनुमान मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार व कलश यात्रा से आयोजन प्रारंभ हुआ। 101 महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। भरतपुर के कथा वाचक श्याम सखा शास्त्री ने कथा का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि भागवत कथा का उद्देश्य मनुष्य को भक्ति, ज्ञान व वैराग्य से मोक्ष दिलाना है। भागवत का केंद्र श्रीकृष्ण हैं जिसका उद्देश्य भगवान के प्रति प्रेम व समर्पण पैदा करना है। उन्होंने भागवत को 18 पुराणों में सबसे सात्विक बताया जिसमें सृष्टि, धर्म-अधर्म और कर्म के फल का वर्णन है। कलियुग में भागवत श्रवण पापों को शुद्ध करने का सरल उपाय है। इस अवसर पर सरपंच सीताराम यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें