फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: हवन यज्ञ के साथ होगी धरने की शुरूआत, प्रत्येक गांव में भेजी जाएगी एक बस

Thu, 08 Aug 2024 01:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:72- जिला मुख्यालय स्थापित करवाने को लेकर गांव खातीवास में ग्रामीणों को संबो​धित करत
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। आजादी केबाद भी महेंद्रगढ़ की जनता जिला मुख्यालय के अपने हक से वंचित है। समाजसेवी बलवान फौजी ने गांव खातीवास, डैरोली अहीर, नानगवास, कौथल कलां, कौथल खुर्द व भालखी में जनसंपर्क अभियान के तहत ग्रामीणों को संबोधित करते हुए रखे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नारनौल को अलग जिला बनाकर महेंद्रगढ में जिला मुख्यालय बनाने की मांग को लेकर क्षेत्र की जनता लंबे समय से संघर्ष कर रहीं हैं। किसी भी सरकार ने महेंद्रगढ़ के लोगों की मांग की ओर कोई ध्यान नहीं दिया। जिला मुख्यालय की मांग को लेकर जिला प्रशासन के माध्यम से सरकार को अवगत करा जा चुका है। 17 जुलाई से प्रत्येक गांव में ग्रामीणों से जनसंपर्क किया जा रहा हैं। अभियान के दौरान मंच का संचालन करते हुए रामनिवास पाटौदा ने कहा कि आठ अगस्त को गांव बोहरा की ढाणी, निम्बेहड़ा, बलाना, ऊंची भांडोर, जासावास, चामधेड़ा, मुडयान, सिगड़ी व झूक का दौरा किया जाएगा।
ग्रामीणों को धरनास्थल तक पहुंचाने के लिए प्रत्येक गांव में बस सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। सुबह 9 बजे गांव में बस पहुंच जाएंगी। हवन के साथ धरना की शुरूआत की जाएगी। इस मौके पर डॉ. धर्मबीर पायगा, पीटीआई रामचंद्र फौजी, हवलदार राकेश, पीटीआई रामचंद्र फौजी, जगदेव फौजी, प्रमोद फौजी, गुरदयाल शर्मा, जोगिंद्र मास्टर, दीपक फौजी, राहुल यादव, इंजीनियर संदीप शास्त्री, संदीप झूक, राजकुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें