रोहतक।
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में गेट नंबर-2 पर संयुक्त छात्र संघर्ष समिति के बैनर तले धरने का शनिवार को दसवां दिन रहा व प्रदीप मोटा का भूख हड़ताल का दूसरा दिन रहा। अवैध शिक्षक भर्ती प्रक्रिया, छात्रों व शिक्षक एंट्री बैन के लिए संयुक्त छात्र संघर्ष समिति के सदस्य धरने पर बैठे हुए हैं। इस अवसर पर छात्र नेता विक्रम सिंह डुमोलिया, प्रदीप मोटा, कपिल फौजी, हिमांशु देशवाल, युद्धवीर बॉक्सर, सोनू भांजा, रवि कुमार व सुधीर कुमार सहारन मौजूद रहे।