फोटो संख्या:81- गांव पल्ह की आंगनबाड़ी में एसएम सहगल फाउंडेशन के सदस्यों का स्वागत करते ग्रामी
महेंद्रगढ़। एमएम सेहगल फाउंडेशन और एचडीएफसी बैंक के संयुक्त तत्वावधान में गांवों में विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया। खातीवास में तालाब जीर्णोद्धार परियोजना से जल संरक्षण और जल संकट में राहत मिलेगी। पल्ह में आंगनवाड़ी ट्रांसफॉर्मेशन से बच्चों और माताओं को बेहतर स्वास्थ्य एवं शिक्षा सुविधाएं मिलेंगी। खेड़की में स्मार्ट स्कूल रेनोवेशन के तहत विद्यालय आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित हुआ। खातीवास में पशु आहार केंद्र का उद्घाटन भी किया गया, जो किसानों की आय बढ़ाने में मदद करेगा। फाउंडेशन की टीम ने ग्रामीणों को इन पहलों के उद्देश्य और लाभ के बारे में जानकारी दी।