फोटो संख्या:62- लघु सचिवालय महेंद्रगढ़ में एसडीएम संजीव कुमार को ज्ञापन सौंपते समाजसेवी बलवान फ
महेंद्रगढ़। गांव मांडोला के ग्रामीणों व क्षेत्र के लोगों ने सतनाली तहसील कार्यालय के कर्मचारियों पर एसडीएम को गलत रिपोर्ट देने का आरोप लगाया। कर्मचारियों की ओर से दी गई रिपोर्ट में मांडोला से सतनाली की दूरी गलत दिखाई गई है, जिसके कारण तहसील बदलने की प्रक्रिया अटक गई है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन व सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही उनके गांव को महेंद्रगढ़ तहसील से नहीं जोड़ा गया तो ग्रामीण बड़ा आंदोलन करेंगे।
करीब एक माह पूर्व मांडोला गांव का तहसील कार्यालय सतनाली से बदलकर महेंद्रगढ़ करने की मांग को लेकर एसडीएम से मुलाकात की गई थी। इस समस्या पर संज्ञान लेते हुए एसडीएम संजीव कुमार ने सतनाली तहसील के कर्मचारियों की इसकी रिपोर्ट मांग थी। इस रिपोर्ट में तहसील कर्मचारियों की ओर से सतनाली की दूरी महज 15 किलोमीटर दिखाई गई है, जबकि सतनाली की दूरी करीब 20 किलोमीटर है। वहीं महेंद्रगढ़ की दूरी मांडोला से महज 12 किलोमीटर ही है।
समाजसेवी बलवान फौजी के नेतृत्व में पहुंचे ग्रामीणों ने एसडीएम को पत्र सौंपकर बताया कि करीब एक माह पहले उन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर तहसील कार्यालय बदलवाने की मांग को लेकर एसडीएम के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भेजा था। अब गांव मांडोला के तहसील कार्यालय बदलवाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। चंडीगढ़ मुख्यालय की ओर से ग्रामीणों की समस्या संबंधी जानकारी मांगी गई हैं। सतनाली तहसील के कर्मचारियों को एसडीएम ने पत्र जारी कर रिपोर्ट मांगी थी। इस दौरान डॉ. धर्मवीर पाएगा, संदीप शास्त्री, सतीश फौजी, लक्ष्मी नारायण, राम भगत, पाली सरपंच देशराज फौजी मौजूद रहे।
फोटो संख्या:62- लघु सचिवालय महेंद्रगढ़ में एसडीएम संजीव कुमार को ज्ञापन सौंपते समाजसेवी बलवान फ