फोटो संख्या:55- यादव धर्मशाला महेंद्रगढ़ में बैठक करते भूतपूर्व सैनिक विकास संघ के सदस्य--स्रो
महेंद्रगढ़। गांव सुरजनवास में भूतपूर्व सैनिक विकास संघ के प्रधान सूबेदार रामस्वरूप यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई। संघ के उपाध्यक्ष कप्तान राजेंद्र सिंह खेड़ा ने बताया कि सूबेदार रामस्वरूप ने विकास संघ के कार्यों के बारे अवगत कराया।
सूबेदार रामस्वरूप यादव ने बताया कि बैठक में कोई भी अपनी समस्याओं का समाधान करा सकता है। बैठक में भूतपूर्व सैनिकों और बीरांगनाओं ने अपनी समस्या का समाधान कराया। एक नवंबर को होने वाली बैठक गांव देवास में की जाएगी। बैठक की जिम्मेदारी कप्तान सज्जन सिंह को दी गई। इस अवसर पर संघ के महासचिव सूबेदार ब्रह्मदेव आर्य, कप्तान सज्जन सिंह, कप्तान कृष्ण कुमार, हरपाल सिंह, सूबेदार होशियार सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद